Tata की Jaguar Land Rover ने पेश की भविष्य की कार, बिना ड्राइवर की Electric कार में ये होगा खास

Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कंपनी Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) (JLR) ने भविष्य के लिए एक ड्राइवरलेस (चालक-रहित) Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) पेश की है। इस फ्यूचर कार को सेंट्रल ब्रिटेन के वारविक यूनिवर्सिटी में स्थित कंपनी के इनोवेशन सेंटर (रिसर्च सेंटर) में तैयार किया गया है। JLR ने इसे Project Vector (प्रोजेक्ट वेक्टर) के तहत तैयार किया है। कंपनी के बताया, प्रोजेक्ट वेक्टर हाईटेक, मल्टीपर्पज, ऑटोमैटिक और लचीली इलेक्ट्रिक कार विकसित करने का प्रोजेक्ट है। 

क्या है प्रोजेक्ट वेक्टर

जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राल्फ स्पेथ ने बताया, "प्रोजेक्ट वेक्टर से यह पता चलता है कि Jaguar Land Rover हमारे समाज को अधिक सुरक्षित, अधिक स्वस्थ और पर्यावरण को अधिक स्वच्छ बनाने के लिए इनोवेशन में सबसे आगे है।"  
उन्होंने कहा, "हम इस परियोजना के जरिए अकादमिक जगत, आपूर्ति श्रृंखला और डिजिटल सेवा सेक्टर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को एक साथ ला रहे हैं, ताकि आवागमन की कनेक्टेड व एकीकृत प्रणालियां विकसित की जा सकें। ये प्रणालियां ही ‘डेस्टिनेशन जीरो’ की आधारशिलाएं हैं।" 

क्या है 'डेस्टिनेशन जीरो'

कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक ऐसे भविष्य को 'डेस्टिनेशन जीरो' नाम देती है, जहां दुर्घटनाएं शून्य हों, उत्सर्जन शून्य हो और सड़क पर यातायात का दबाव भी कम से कम हो। 

डिजाइन के पीछे ये सोच

कंपनी ने कहा कि इस कार की लंबाई महज 4 मीटर है और इसे शहरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एक समतल पर सारी बैटरियां और ड्राइवट्रेन उपकरण लगाए गए हैं, जो इसे एक मल्टीपर्पज (बहुद्देश्यीय) कार बनाता है। अंदर का केबिन भी इस तरह से तैयार किया गया है कि उसे प्राइवेट (व्यक्तिगत) या कमर्शियल (व्यावसायिक) इस्तेमाल के हिसाब से बदला जा सकता है। 

Comments