चीन: कोरोना वायरस का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर, 10 लाख वाहन कम बिके
एसोसिएशन ने कहा कि मांग में गिरावट आई है, उत्पादन में बाधा उत्पन्न हुई है और कुछ मध्यम आकार के वाहन निर्माताओं को भी पूंजी संकट का सामना करना पड़ रहा है.एसोसिएशन ने कहा, "मध्य चीन के हुबेई प्रांत में देश के कुल ऑटोमोबाइल उत्पादन का लगभग आठ से नौ फीसदी उत्पादन होता है. जबकि दक्षिण चीन के गुआंगडोंग और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत भी महत्वपूर्ण विनिर्माण केंद्र हैं. जैसा कि इन प्रांतों पर असर देखने को मिला है, स्थानीय ऑटोमोबाइल असेंबली और देशभर में कारों की आपूर्ति अब बाधित हो रही है."
इसके अलावा सीएएएम के सहायक महासचिव जू हैडॉन्ग ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बीच पहली तिमाही में ऑटो की बिक्री में कमी आने की उम्मीद है.सीएएएम के आंकड़ों के मुताबिक चीन में जनवरी में वाहनों की सालाना बिक्री 18 फीसदी घटकर 19 लाख 40 हजार यूनिट रह गई है. वहीं नई ऊर्जा वाले वाहनों की बिक्री 54.4 फीसदी घटकर केवल 44,000 यूनिट दर्ज की गई है.
Comments
Post a Comment